हापुड़, दिसम्बर 24 -- हापुड़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों के संघर्ष को समर्पित रहा। उन्होंने पूरा जीवन इतनी सादगी के साथ व्यतीत किया जो राजनीतिक क्षेत्र में कम देखने को मिलता है। भूपेंद्र चौधरी मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनके पैतृक गांव नूरपुर मढैय्या में श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों की खुशहाली के लिए और किसानों के सम्मान में न जात देखी और न ही धर्म। इसलिए वह आज भी देश के हर नागरिक की स्मृति में हैं। ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने कहा कि भाजपा भी उनके आदर्शों पर चलने का काम कर रही है। मजदूर, किसान, गरीब व अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.