चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में हड़कंप, दो नेपाली महिलाओं के बैग से मिले जिंदा कारतूस
लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान दो नेपाली महिलाओं के सामान से जिंदा कारतूस बरामद हुए। यह घटना एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से सामने आई, जिसके बाद पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को कुछ देर के लिए अलर्ट मोड में रखा गया। जानकारी के अनुसार, दोनों नेपाली महिलाएं इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान से यात्रा करने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची थीं। बोर्डिंग प्रक्रिया से पहले जब उनके बैगेज की सुरक्षा जांच की गई, तो स्कैनिंग मशीन में जिंदा कारतूस की मौजूदगी का पता चला। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल जांच प्रक्रिया रोककर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर घटनाओं की जांच डीजीसीए करेगासुरक्षा प्रोटोकॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.