चौधरी अजीत सिंह बने अपना दल एस के जिलाध्यक्ष
बलरामपुर, अगस्त 26 -- ललिया, संवाददाता। अपना दल (एस) ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के बाद बलरामपुर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष पद पर चौधरी अजीत सिंह को नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम ने 25 अगस्त को पत्र जारी कर उनकी नियुक्ति की घोषणा की। चौधरी अजीत सिंह थाना ललिया क्षेत्र के कोडरी गांव के निवासी हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनने की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए उनके नेतृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.