बिजनौर, फरवरी 12 -- बिजनौर। रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी अजित सिंह के 87वें जन्मदिवस पर रालोद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हवन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुवार को रालोद के पार्टी कार्यालय पर रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी अजित सिंह के 87वें जन्मदिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने तथा संचालन संजीव चौधरी ने किया। इस अवसर पर लवकुश फौजी, पूनम चौधरी, पारितोष चंदेल, ब्रजवीर सिंह, पीतम सिंह, गौरव दहिया, सुभाष काकरान, इमरान कुरैशी, धर्मपाल सिंह, विरेन्द्र सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.