चौधरियान के लोगों को जलभराव से मिलेगी निजात
कन्नौज, मई 7 -- नगर के मोहल्ला चौधरियान वार्ड नंबर 25 कृष्णा नगर में वर्षों से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में नगरपालिका प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। बरसों पुराने खुले नाले को बंद कर अब वहां भूमिगत जल निकासी व्यवस्था विकसित की जा रही है। इसके तहत पुराने नाले की जगह गली बनाई जाएगी, जबकि पानी की निकासी के लिए 1000 एमएम चौड़े सीवर लाइन वाले पाइप डाले जाएंगे। इस योजना से स्थानीय लोगों को जलभराव, गंदगी और बदबू जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। मोहल्ला चौधरियान के बारात घर के पीछे स्थित यह पुराना नाला लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। नाले के दोनों ओर मकान बने होने की वजह से उसकी सफाई नहीं हो पाती थी। बरसात के दौरान नाला ओवरफ्लो हो जाता था और आसपास के घरों में पानी भर जाता था। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.