अमरोहा, जुलाई 20 -- क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे चौधरपुर में सोमवार को हुई बारिश के बाद हाईवे की सड़क पर जलभराव के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाइवे पर तीन फिट से ज्यादा गहरे जलभराव के बीच वाहन रेंगकर गुजरे। वाहनों की रफ्तार थमने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद हाईवे पर जलभराव की समस्या बनती है। इससे हादसों का डर भी बना रहता है। एनएचएआई अफसरों से जल निकासी की व्यवस्था करने की लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...