लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर की सूझबूझ और साहस ने उसे अपहरण जैसी बड़ी वारदात का शिकार होने से बचा लिया। गोमतीनगर के विनय खंड निवासी ज्ञान सिंह के पुत्र उदय प्रताप सिंह की हिम्मत की हर तरफ सराहना हो रही है। शनिवार शाम करीब सात बजे उदय प्रताप हुसड़िया के पास से घर लौट रहा था। तभी एक अज्ञात स्कूटी सवार युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी स्कूटी पर बैठा लिया और शहीद पथ होते हुए जी-20 रोड स्थित भागीरथी अपार्टमेंट की ओर ले जाने लगा।अपार्टमेंट की लिफ्ट तक पहुंचते ही किशोर को आभास हो गया कि वह खतरे में है। बिना एक पल गंवाए उसने आरोपी की पकड़ से खुद को छुड़ाया और मौके से भाग निकला। घबराए हुए उदय ने एक राहगीर से मोबाइल मांगकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।परिजनों के ...