बक्सर, फरवरी 10 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, विधि संवाददाता। शहर के शास्त्री नगर इलाके से जुड़े मादक पदार्थ की तस्करी के एक मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सात, मानस कुमार वत्सल ने सुनवाई पूरी करने के बाद दो आरोपितों को दोषी करार देते हुये सजा सुनाई है। न्यायालय सूत्रों ने बताया कि शांति नगर निवासी पति-पत्नी सोनू कुमार रजक और किरण देवी को चौदह माह पांच दिन के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। 03 सितंबर 2021 को पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में सोनू कुमार रजक के पास से 19 पुड़िया, कुल वजन पांच ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जबकि उसकी पत्नी किरण देवी के पास से आठ ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। दोनों शांति नगर के रहने वाले हैं। कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद चली सुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.