गोरखपुर, अगस्त 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में फेफड़े (लंग्स) के कैंसर के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के अलावा निजी चिकित्सा संस्थानों में भी फेफड़ों के कैंसर के मरीज पहुंच रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हर महीने 15 से 18 नए मरीज पंजीकृत हो रहे हैं। हर वर्ष 200 से अधिक नए मरीजों का पंजीकरण हो रहा है। इसमें सिगरेट स्मोकिंग और बीड़ी स्मोकिंग वाले मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। सिगरेट की अपेक्षा बीड़ी के मरीजों में कैंसर अधिक मिल रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के टीब-चेस्ट के विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि लंग्स कैंसर से जूझ रहे मरीजों में 60 फीसदी बीड़ी स्मोकिंग के मरीज है। यह ट्रेंड चिंताजनक है। पूर्वी यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में बीड़ी स्मोकिंग का क्रेज अधिक है। इसी वजह से मर...