चौथे बड़े मंगलवार को हनुमान मंदिरों में उमड़ी भीड़
बलिया, मई 26 -- बलिया, संवाददाता। ज्येष्ठ महीने के चौथे 'बड़ा मंगलवार' पर हनुमान मंदिरों पर भोर की आरती के साथ ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। भक्तों ने श्रीराम भक्त हनुमानजी का श्रृंगार किया और प्रसाद-चोला चढ़ाकर पूजन किया तथा संकटमोचन से सुख-समृद्धि की कामना की। जनपद के हर हनुमान मंदिरों पर भजन-कीर्तन, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ सुबह से ही गूंजने लगे। भीषण गर्मी को देखते हुए शर्बत वितरण के साथ ही जगह-जगह भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के टीडी कॉलेज चौराहा स्थित संकट मोचन मंदिर, रोडवेज स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर, आईटीआई चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, गुरुद्वारारोड स्थित हनुमान मंदिर पर पूजन-अर्चन के लिए भोर से ही भक्तों की कतार लग गई। हनुमानजी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.