गया, जून 22 -- टनकुप्पा प्रखंड के करियादपुर गांव निवासी विकास कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। विकास के पिता विजय कुमार चौधरी होमियोपैथिक चिकित्सक और माता सुनैना देवी शिक्षिका हैं। प्रारंभिक शिक्षा गांव में पूरी करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और वर्ष 2021 से दिल्ली में रहकर सेल्फ स्टडी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की। चौथे प्रयास में उन्हें सफलता मिली। विकास ने बताया कि कोविड काल में समाज सेवा का संकल्प लेकर उन्होंने प्रशासनिक सेवा को अपना लक्ष्य बनाया था। यह भी पढ़ें- चौथे प्रयास में चमकी किस्मत, करियादपुर के विकास बने बीडीओ उन्होंने अपनी...