रुडकी, मार्च 22 -- चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में मां कूष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोगों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में सुबह आरती के साथ पूजा का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालु फल, फूल, नारियल और प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे। कई जगहों पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। महाराज ओमजी वैदिक के अनुसार नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा करने से आयु, यश और बल में वृद्धि होती है। इस दिन विशेष रूप से मालपुआ या मीठे व्यंजन का भोग लगाने की परंपरा है। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूरे विधि-विधान से पूजा की। शहर के प्रमुख मंदिरों में स...