अलीगढ़, अगस्त 4 -- जट्टारी, संवाददाता। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और 334डी हाईवे परियोजना से प्रभावित किसानों का आंदोलन उसरह रसूलपुर धरना स्थल पर सोमवार को भी जारी रहा। मुआवजे और सर्किल रेट में वृद्धि की लंबित मांगों को लेकर किसान अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। 514 दिनों के अनिश्चितकालीन धरने के बाद भी समाधान न होने पर किसानों ने इसे 'आमरण अनशन' में बदल दिया है। शुक्रवार को नरेंद्र सिंह, कल्याण सिंह और राजकुमार सिंह के अनशन पर बैठने के बाद रविवार को नवनीत चौधरी और सोमवार को बबलू कुमार भी भूख हड़ताल में शामिल हो गए। इनके समर्थन में कई किसान क्रमिक अनशन पर हैं। यह भी पढ़ें- एक और किसान आमरण अनशन पर बैठा सोमवार को भारी संख्या में महिलाओं ने भी धरना स्थल पहुंचकर अनशनकारियों का हौसला बढ़ाया। किसानों ने चेतावनी दी है कि उन्हें "एक प्रोजेक्ट-एक ...