उन्नाव, मई 23 -- बांगरमऊ। भक्तों की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रीराम अवतार और श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे विशेष पूजन, नवग्रह पूजन, पितृ पूजन और भगवान शालिग्राम के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे कथा आरंभ हुई। इस दौरान कथावाचक ओम जी मिश्रा ने बताया कि धर्म की रक्षा हेतु प्रभु समय-समय पर अवतार लेते हैं। कथा में श्रीराम जन्म, वनवास, माता सीता हरण और रावण वध के प्रसंग सुनाए गए। इस दौरान आयोजक अनूप मास्टर समेत ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चुटिया के हनुमान मंदिर में भागवत कथा शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत केवल ग्रंथ नहीं, परमात्मा से जोड़ने वाला ज्ञान : रितु रंजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...