चंदौली, मार्च 22 -- जौनपुर, संवाददाता । वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां भगवती के कूष्मांडा स्वरूप का दर्शन पूजन किया गया। शीतला चौकिया धाम, मैहर मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट पर मां भगवती के कूष्मांडा स्वरूप का दर्शन श्रद्धालुओं ने किया। इस मंदिर में मां के नवो विग्रहों की स्थापना की गई है। सुबह मां के इस विग्रह की भव्य आरती हुई। घर में कलश रखकर नौ दिन व्रत रखने वाले दुर्गा सप्ताशती और दुर्गा कवच का पाठ कर रहे हैं। सिंहस्थ मां कूष्मांडा आठ भुजाओं वाली हैं। यह अष्टभुजा नाम से विख्यात हैं। इनके हाथों में सभी सिद्धियों व नवनिधियों को प्रदान करने की जपमाला है। इस मां को कुम्हड़े की बलि अति प्रिय है। श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा का पूजन मधु, दधि, दूध और दूध से बने मिष्ठान चढ़ा कर किया। दही-दूध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.