सोनभद्र, अप्रैल 9 -- घोरावल। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कुशहरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन गुरुवार को सुबह विधि विधान से मुख्य यज्ञाचार्य पं. हरीराम मिश्रा के नेतृत्व में आचार्यों के माध्यम से यज्ञ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। यजमान प्रेमनाथ पांडेय ने व्यास पीठ की पूजा आरती की। मुख्य कथावाचक पं. नैतिक मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव और उनके बाल चरित जिसमें पूतना वध, माखन चोरी, भगवान वामन की लीला का वर्णन किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार मिश्र, कमलेश मिश्र, रवि चौबे, विशाल, रोहित, ईशु, उमाकांत, दिवाकर, अंकुल मिश्र, लवकुश पाठक, वेद प्रकाश मिश्र, मोहन तिवारी, सोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.