सिमडेगा, मार्च 22 -- सिमडेगा प्रतिनिधि । चैती नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्माण्डा की पूजा की। शहर के देवीगुड़ी मंदिर सलडेगा और ठाकुरटोली पूजा पंडाल के अलावे श्रद्धालु अपने अपने घरों में भी मां की आराधना कर रहे है। पुरोहितों ने बताया कि माता का यह स्वरूप कष्ट और रोग का विनाश करती है। भक्तों ने बताया कि समाज में जो संकट आया है उस संकट से माता सबकी रक्षा करें यही हम उनसे प्रार्थना करते हैं। इधर प्रात: और संध्या काल में पूजन के बाद मां की आरती हुई। जहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.