गाजीपुर, अप्रैल 7 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा नदी में ट्रेलर समेत लापता हुए 20 वर्षीय खलासी बिट्ठल गुप्ता का चौथे दिन मंगलवार को भी पता नहीं चल सका। लगातार कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद एसडीआरएफ के गोताखोरों को सफलता नहीं मिली। जिससे परिजनों की चिंता और इंतजार दोनों बढ़ता जा रहा है।जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक राजन का शव घटना के तीसरे दिन युवराजपुर घाट के पास नदी से बरामद कर लिया गया था। खलासी बिट्ठल गुप्ता की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना बीते शनिवार तड़के की है, जब गाजीपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक खाली ट्रेलर सामने से सब्जियां लेकर आ रही पिकअप से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर सीधे गंगा नदी में जा गिरा। हादसे के समय ट्रेलर में चालक और खलासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.