अररिया, जनवरी 28 -- अररिया, संवाददाता चार दिन लगातार बैंकों के बंद रहने के कारण आम अवाम से कही ज्यादा व्यापारी वर्ग परेशान है। गौरतलब है कि दूसरे शनिवार के बार रविवार और गणतंत्र दिवस को लेकर बैंकों में लगाता तीन दिन की छुट्टी तो थी ही। वहीं लोग उम्मीद कर रहे थे कि मंगलवार को बैंकों का काम काज सुचारू ढंग से शुरू हो जाएगा, पर ऐसा हुआ नहीं। सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर देशभर के बैंक कर्मियों ने एकदिवसीय देशव्यापी हड़ताल की। हड़ताल का असर जिले में भी देखने को मिला। चौथे दिन भी अधिकांश बैंकों में ताले लटके रहे और काम काज ठप रहा। इसके चलते ग्राहकों को लेन-देन सहित अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों में परेशानी उठानी पड़ी। हड़ताल के दौरान नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस और काउंटर सेवाएं प्रभावित रहीं। जबकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.