कटिहार, अप्रैल 6 -- चौथे दिन भी नही हो सका नावों का परिचालन,यात्री हो रहे हलकान चौथे दिन भी नही हो सका नावों का परिचालन,यात्री हो रहे हलकानमनिहारी नि सचौथे दिन रविवार को भी मनिहारी लालबथानी के बीच नाव का परिचालन ठप रहा। यात्री घाट पर मौजूद राजस्व कर्मचारी से नाव परिचालन की बात पूछ कर मायूस होकर लोग बैरंग लौट रहे थे। कुछ नाविक चोरी-चुपके प्रशासन से आंख छुपा कर यात्रियों से एक की जगह तीन किराया लेकर लालबथानी के लिए नाव ले जा रहे थे। हालांकि राजस्व कर्मचारी सदानंद मंडल पूरी तत्परता से गंगा घाट पर नाविकों पर अपनी दबिश बनाये हुए थे। मालूम हो कि मनिहारी से झारखंड के साहिबगंज हर दिन पांच हजार से अधिक लोगों का आना जाना होता है। ऐसी हालत में अंतरराज्यीय फेरी सेवा के जहाजों के साथ साथ 14 घाट समूह के नावों का अचानक परिचालन बंद हो जाने से लोगों पर नक...