चौथे दिन भी नदी में डूबी किशोरी का नहीं चला पता
कुशीनगर, जुलाई 17 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। छितौनी तटबंध के ठोकर नंबर दो के समीप नारायणी नदी में लकड़ी पकड़ने के दौरान पानी में डूबकर लापता हुई खड्डा थाना क्षेत्र के भेड़ियारी निवासी किशोरी का चौथे दिन भी एसडीआरएफ की टीम खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।बीते मंगलवार को वाल्मीकि गंडक बैराज से दो लाख क्यूसेक से ऊपर पानी छोड़े जाने से नारायणी नदी उफना गई थी। खड्डा थाना क्षेत्र के भेड़ियारी निवासी रामसमुझ निषाद की 16 वर्षीय अनुष्का गांव की लड़कियों के साथ नदी में आए लकड़ी को छानने के लिए छितौनी तटबंध के ठोकर नंबर दो के तरफ गई थी, जहां लकड़ी पकड़ने के चक्कर में वह गहरे पानी में चली गई और पानी के तेज बहाव में लापता हो गयी थी। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लड़की की खोजबीन की लेकिन उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.