फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अंडरग्राउंड नाला चोक होने से चौथे दिन भी दिल्ली ख्याली कूंचा में भरा बारिश का पानी भी निकल सका। इससे लोग बस्ती में ही कैद होने को मजबूर हैं। अंडरग्राउंड चोक नाला खोदने पर मकानों मेंए धमक से लोगों ने काम रुकवा दिया। अब चोक नाला खोलने को अन्य प्रयास किए जा रहे हैं। बीते दो दिन बारिश हुई थी इससे शहर में कई जगह जलभराव हुआ। लेकिन अंडरग्राउंड नाला चोक हो जाने से मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा में जलभराव बना हुआ है। दो दिन से नगर पालिका की तीन चोक नाले को खुलवाने में लगी रही लेकिन चोक नाला खुल नहीं सका। इससे मोहल्ले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरग्राउंड चोक नाला खोलने को लेकर नाला मछरट्टा रोड भी बंद कर दिया गया है इससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। र...