चौथे दिन भी तीन शावकों के साथ दिखे नर व मादा गुलदार, मचा हड़कंप
बिजनौर, मई 25 -- चांदपुर। हल्दौर मार्ग पर स्थित शुगर मिल परिसर में चौथे दिन नर व मादा गुलदार तीन शावकों के साथ दिखाई दिए। लगातार गुलदार दिखाई देने से भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाने के बाद भी अभी तक गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हुए हैं। गुलदार व शावकों की वीडियो भी बनाई है। चांदपुर हल्दौर मार्ग पर स्थित शुगर मिल में लगातार दिखाई दे रहे गुलदार से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तीन बार पहले भी गुलदार दिखाई दिए थे जहां वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया था और रविवार को भी नर व मादा गुलदार व उसके तीन शावक दिखाई दिए। वन विभाग द्वारा पिंजरा भी लगा दिया गया है मगर गुलदार उसमें भी नहीं फंसे हैं। गुलदार कई दिनों से दिखाई देने से किसानों व ग्रामीणों सहित शुगर मिल के स्टाफों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जल्द से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.