रांची, फरवरी 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू ) में शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ का कलमबंद आंदोलन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अपनी लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल न होने पर कर्मचारियों ने कुलपति की तस्वीर के समक्ष प्रतीकात्मक संवाद कर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर संतोष कुमार, मनोज कुमार, अनुज और निर्मल सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे। मौके पर संतोष कुमार, मनोज कुमार, अनुज, निर्मल, मिथुन, अरविंद, महावीर, उदय प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.