चौथे दिन भी खेत में छिपा रहा बाघ वन विभाग चौकस, बढ़ाया गश्त
बगहा, मार्च 28 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। सुअर का शिकार करने के बाद भी बाघ चौथे दिन मानपुर के बिरंची तीन गांव में मक्का के खेत में छिपा हुआ है। हालांकि वन कर्मियों द्वारा गश्त तेज कर दी गई है। उसकी हरेक गतिविधियों पर नजर रखने की बात फॉरेस्टर हिमांशु कुमार ने कही है। उन्होंने संभावना जताई है कि अब बाघ जंगल की ओर लौट जायेगा। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि जिस तरफ बाघ मक्के के खेत में जमा हुआ है।उधर कोई किसान नहीं जायें।इधर बाघ के मक्के के खेत में रहने से लोगों में दहशत का आलम है।किसान खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। वहीं मानपुर, लौकर, बिऱंची, डमरापुर, तिलोजपुर आदि गांवों के लोग बाघ के मूवमेंट से दहशत के साये में जी रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.