सासाराम, फरवरी 10 -- दावथ। प्रखंड क्षेत्र के देवढ़ी धाम में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ के चौथे दिन काशी से पधारे कथावाचक कृष्णानन्द स्वामी जी ने राम नाम की महिमा का बखान कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। यह यज्ञ श्री श्री 1008 श्री देवनारायण दास जी महाराज खेडेशवरी बाबा के सानिध्य में किया जा रहा है। वहीं श्री राम कथा के चौथे दिन भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। मंगलवार को भगवान राम के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं का सहज वर्णन करते हुए चूड़ाकरण, उपबीत संस्कार व गुरुकुल में श्रीराम के शिक्षा का विशद वर्णन किया। यज्ञ आचार्य मनजीत पांडेय के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों द्वारा हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...