लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- शुक्रवार से लापता किशोर का चौथे दिन घटनास्थल से कुछ दूरी पर शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लखहा भूड़ गांव में ननिहाल में रह रहे रवि पुत्र अशोक निवासी रवही कालोनी और शिवम पुत्र सरोज निवासी दानपुर मुड़िया दोनों निजी विद्यालय में पढ़ाई करते थे। शुक्रवार स्कूल में अवकाश होने की वजह से दोपहर साइकिल से टहलने निकले थे। शाम तक घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। करसौर गांव के पास नदी किनारे साइकिल ,कपड़े व चप्पल बरामद हुए थे। शनिवार को एसडीआरएफ टीम पहुंची । लेकिन मोटर बोट ख़राब होने से तलाशी अभियान देर से शुरू हो सका। रविवार तलाशी के दौरान शाम को एक किशोर का अधखाया शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान परिजनों ने रवि के रुप में की। सोमवार सुबह घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.