बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती। प्रतिकूल मौसम के बावजूद भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' का पंडूल घाट के पास मनोरमा नदी सफाई अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अभियान में काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की स्वत: भागीदारी रही। इस पूरे अभियान के दौरान चौथे दिन भी जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की भूमिका पूर्णतः निष्क्रिय रही। उन्होंने कहा कि यदि वर्षों से मनोरमा की सफाई के लिए बजट नहीं आया, तो यह स्वयं में गंभीर प्रश्न है। यदि बजट उपलब्ध नहीं है तो उसे तत्काल लाने की पहल की जानी चाहिए। लेकिन जब तक बजट स्वीकृत नहीं होता, तब तक कम से कम पौराणिक स्थलों, घाटों एवं मेला क्षेत्रों में सफाई सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। सफाई अभियान में जगतबली सिंह, रमेश सिंह, सुरेश सिंह, नितेश शर्मा, करूणेश शर्मा, करमवीर, गुलशन, आशीष, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.