लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- स्वर्गीय श्री राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में स्वर्गीय अरविन्द गिरि की स्मृति में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन बेहद रोमांचक रहा। खेले गए दोनों मुकाबलों में गोला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। चौथे दिन का पहला मैच गोला स्टेडियम गोला और सीवान विहार के बीच खेला गया, जिसमें गोला स्टेडियम की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 1-0 से जीत दर्ज की। अतिथि के रूप में अजीत तिवारी प्रबंधक बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल,सीएस बघेल, रिटायर्ड कर्नल एवं सिक्योरिटी इंचार्ज गोला चीनी मिल रहे। दूसरे मैच में एसके स्पोर्टिंग क्लब गोला ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से बलिया एफसी को मात दी। अतिथि के रूप में विमल वर्मा ब्लॉक प्रमुख कुम्भी, तौहीद खां सदस्य जिला पंचायत,प्रधान संघ कुम्भी से दीपक, रवित वर्मा,आलोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.