अमरोहा, जून 12 -- हसनपुर। मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान बुलंदशहर क्षेत्र में गहरे पानी में डूबे जसपाल की तलाश शुक्रवार सुबह फिर से शुरू कर दी गई है। हालांकि, बरसात की वजह से सर्च अभियान में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव डांके वाली डगरौली निवासी 18 वर्षीय मनोज खड्गवंशी व 17 वर्षीय जसपाल सिंह खड़गवंशी अपने छह अन्य साथियों के साथ मंगलवार दोपहर बुलंदशहर जिले के भगवानपुर गांव के पास गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए थे। सूचना पर पहुंची बुलंदशहर के थाना नरसेना की पुलिस व राजस्व प्रशासन की टीम ने गोताखोर बुलाकर तलाश अभियान शुरू करा दिया। यह भी पढ़ें- चौथे दिन गंगा में फिर शुरू हुई जसपाल की तलाश, बरसात से सर्च अभियान में आ रही दिक्कत हसनपुर तहसील के अधिकारी भी घाट पर पहुंचकर तलाश अभियान भी निग...