आरा, मार्च 13 -- आरा/सहार, संवाद सूत्र। रमजान के चौथे जुमे की नमाज शहर समेत भोजपुर जिले में अदा की गई। आरा, पीरो, शाहपुर, जगदीशपुर, बनाही, सहार सहित सभी प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में शांति और अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी। सहार प्रखंड के सहार, आबगीला, पेउर, खैरा, गुलजारपुर, एकवारी, छतरपुरा और गंज गांवों में रोजेदारों में खासा उत्साह देखा गया।मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं रोजेदार महिलाओं ने भी अपने घरों में नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की। जामा मस्जिद सहार के इमाम हाफिज कलीम कलेरवी ने रमजान के मुकद्दस महीने की फजीलतों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि रमजान रहमत, इबादत और नेकी का महीना है। इस महीने में लोगों को अपने आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.