चौथी सोमवारी पर भोलेनाथ की भक्ति में डूबा शहर, कपाट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भागलपुर, अगस्त 25 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन माह की चौथी और अंतिम सोमवारी पर सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से पूरे शहर के शिवालय में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से शिवमय हो उठा। बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, शिवशक्ति मंदिर, बाबा मनोकामनानाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। शिवभक्त गंगाजल, दूध, बेलपत्र और पुष्प लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंचे। बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में मंदिर परिसर से बाहर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साहेबगंज विश्वविद्यालय रोड स्थित प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर में मंदिर से मुख्य सड़क तक लगभग एक किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी रही, जो दोपहर बाद तक भी बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.