चौथी शादी के बाद घरेलू कलह से परेशान हुआ सूरत का शख्स, मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति; पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
सूरत, मई 30 -- गुजरात के सूरत शहर से पारिवारिक कलह का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर जिला कलेक्टर से 'इच्छामृत्यु' (यूथेनेशिया) की इजाजत मांगी है। शख्स का कहना है कि झूठे मुकदमों की वजह से मिल रही प्रताड़ना की वजह से उसकी जीने की इच्छा ही खत्म हो गई है। अपनी इस मांग को लेकर उस शख्स ने कलेक्टर को एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने प्रशासन से उसके ससुराल वालों के खिलाफ या तो सख्त कार्रवाई करने, या फिर उसे इच्छामृत्यु (यूथेनेशिया) की अनुमति देने की बात कही है। अपने पत्र में उसने लिखा है कि यदि तीन दिनों के भीतर उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह कोई भी बड़ा कदम उठा सकता है। अपनी शिकायत में शख्स ने पुरुष होने की वजह से पुलिस पर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया। एनडीटीवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.