चौथी मेरिट लिस्ट जारी, 32 हजार से अधिक छात्रों के नाम
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में स्नातक में नामांकन को लेकर मंगलवार को चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। लिस्ट में 32 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को मौका मिला है। इन छात्र-छात्राओं को 25 जुलाई तक नामांकन का मौका दिया गया है。
नामांकन प्रक्रिया स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवंटित कॉलेजों में छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद एडिट का मौका छात्र-छात्राओं को दिया गया था। इसमें कॉलेज से लेकर विषय तक बदलने का मौका मिला था। विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज आवंटन में नए राजकीय डिग्री कॉलेजों को भी प्राथमिकता दी गई है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सभी विषय की मेरिट लिस्ट अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थियों के सभी तरह के कागजात सत्यापन के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.