नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Success Story: जिदगी में जब अचानक कोई बड़ा संकट आता है, तो इंसान के सामने दो ही रास्ते होते हैं-या तो वह किस्मत को दोष देकर हार मान ले, या फिर अपनी तकलीफों से लड़कर जीत की नई कहानी लिखे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर 'FeelGoodThoughts' (@feelgoodtale) नाम के अकाउंट द्वारा शेयर की गई एक रियल स्टोरी आज देश भर के छात्रों और युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत बन गई है। यह कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो चौथी मंजिल से गिरने के बाद डॉक्टरों द्वारा केवल 10 प्रतिशत बचने की संभावना बताए जाने के बावजूद मौत को मात देकर आज सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। लड़की के भाई ने बताया कि जब वे 16 साल के थे, तब उनकी बहन के साथ यह भयानक हादसा हुआ था। वह दो साल तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलती रहीं, लेकिन उन्होंने कभी ...