चौथी मंजिल पर आग में फंसे बुजुर्ग दंपति को सकुशल बाहर निकाला
नोएडा, जून 12 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। चलने-फिरने में असहज बुजुर्ग दंपति आग और धुएं में फंस गए। दमकल विभाग की टीम ने हाइड्रोलिक मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से फ्लैट के दरवाजे को काटकर दोनों को सकुशल बाहर निकाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि कंट्रोल रूम को गुरुवार रात को ओवरसीज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर आग लगने और तीन लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सेक्टर-49 थाने की पुलिस और फायर सर्विस की कई गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं। अपार्टमेंट में आग लगने के बाद लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए। यह भी पढ़ें- साड़ी के सहारे बचाई जान. कुछ छत से चीखें, गोविंदपुरी अग्निकांड की खौफनाक दास्तां; कहां से उठी मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.