लखीमपुरखीरी, जून 18 -- अमीर नगर। अमीर नगर मोहम्मदपुर में लगने वाले ऐतिहासिक ताजिया मेले को लेकर चौथी बार पुलिस चौकी अमीर नगर पर पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने की। यह भी पढ़ें- पिरबितनी दरगाह शरीफ पर हुई पीस कमेटी की बैठकबैठक में सहभागिता एसडीएम व सीओ अरुण कुमार सिंह ने उपस्थित सभी लोगों की बातों को सुनने के बाद कहा कि ताजिया की ऊंचाई 12 फिट ही रखने पर सभी ताजियादारों की सहमति बन गई है। शासन के निर्देशानुसार 10 से 12 फिट ऊंचाई के ही ताजिये किए जाएंगे। सीओ अरुण कुमार सिंह ने उपस्थित सभी ताजियादारों से कहा कि रास्ते में निकलने को लेकर अगर कोई समस्या हो तो वह अपनी समस्या नोट कराएं, जिससे समय रहते उस समस्या का निस्तारण किया जा सके। इस पर ताजियादारों ने पार्किंग और आने जाने वाले मेलार्थियों के वाहनों ...