लखीसराय, मई 25 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब आम जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। एक ओर ईंधन के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं, वहीं दूसरी ओर आपूर्ति में कटौती से कई पेट्रोल पंपों पर तेल संकट गहराने लगा है। जिले में चौथी बार रेट बढ़ने से डीजल और पेट्रोल दोनों सौ के पार हो गया है। डीजल दो रुपया 83 पैसा बढ़ा जिससे इसकी कीमत अब 100 रुपये 49 पैसा हो गया है जबकि पेट्रोल 2 रुपया 85 पैसा बढ़ने से 114 रुपया 66 पैसा प्रति लीटर हो गया है। महंगे ईंधन और सीमित आपूर्ति ने ट्रांसपोर्टेशन से लेकर बाजार तक हर क्षेत्र को प्रभावित किया है। स्थिति यह है कि जिले के कई पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों के लिए तेल देने की सीमा तय कर दी गई है। जबकि कई पंपों पर तेल मिल ही नहीं रहा है। जहां तेल मि...