धनबाद, मार्च 10 -- वासेपुर के कुख्यात भगोड़े प्रिंस खान के इशारे पर हीरापुर बिनोद नगर के ग्रीन फील्ड अपार्टमेंट में रहने वाला सुधीश ओझा चौथी बार रंगदारी की रकम वसूलने जा रहा था। प्रिंस खान के इशारे पर रेलवे की एक ठेका कंपनी के मैनेजर के बेटे से सुधीश और उसका दोस्त बारामुड़ी लिटिल फ्लावर स्कूल के पास रहनेवाला दिलीप सिंह रंगदारी की रकम लेने पहुंचे थे। इसी बीच भुईंफोड़ जैप-3 फायरिंग रेंज के पास उनकी मुठभेड़ पुलिस से हो गई। पुलिस की गोलियों से घायल सुधीश को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। उसी ने बताया कि इससे पहले तीन बार उसने प्रिंस के इशारे पर रंगदारी की रकम वसूली थी। प्रिंस खान और गोपी खान से वह सीधे संपर्क में था। इधर, पुलिस ने छापेमारी कर मौके से भागे दिलीप सिंह को भी रविवार की देर शाम पकड़ लिया था। सोमवार को दिलीप को जेल भेज दिया गया।शिकंज...