कुशीनगर, मार्च 19 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा ब्लाक के ग्राम रामपुरगोनहा में जिला बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की देखरेख में चौथी बार चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गयी। जहां एक सुर में ग्रामीणों ने गांव में चकबंदी करने की मांग की।ग्राम राम पुरगोनहा में लगभग 5500 एकड़ भूमि है। जिसमें 972 एकड़ भूमि वन विभाग के नाम दर्ज है। लेकिन मौजूदा समय में लगभग तीन सौ एकड़ भूमि पर ही वनविभाग काबिज है। शेष बचे जमीनों पर लोग अवैध कब्जा जमा खेती-बाड़ी कर रहे हैं। रामपुर गोनहा में वर्ष 1979 से चकबंदी गजट हुआ जो 24 सितंबर वर्ष 2003 में पूर्ण हुआ। लेकिन अवैध कब्जाधारियों द्वारा चकबंदी में उक्त जमीनों का फर्जी इन्र्दाज करा लिया गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, जिस पर जांच समिति गठित की गयी। जांच समिति की रिपोर्ट पर चकबंदी ही न...