बगहा, अप्रैल 25 -- मंटू पासवान नौतन, एक संवाददाता। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद यूपी से बिहार में शराब तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की सुबह पुलिस ने यूपी से गंडक दियारा के रास्ते घोड़े पर लायी जा रही 21 लीटर शराब पकड़ी। मौके से तस्कर बन्हौरा बड़का टोला के रवि कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। इधर, बैरा परसौनी से पुलिस ने करीब 70 लीटर विदेशी शराब जब्त की है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर एलटीएफ प्रभारी इंद्रदेव यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। घेराबंदी कर घोड़े पर लदी 21 लीटर विदेशी शराब के साथ बन्हौरा बड़का टोला निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया। यह चौथी बार है जब नौतन पुलिस घोड़े से शराब बरामद किया है।वहीं दूसरी तरफ बैरा परसौनी सरेह के मक्के के खेत से पुलिस ने करीब 7...