गोपालगंज, अप्रैल 21 -- थावे। एक संवाददाता बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला शाखा के प्रतिनिधियों के चुनाव में मतगणना के बाद मुन्ना कुमार सिंह चौथी बार अध्यक्ष चुने गए। चुनाव पर्यवेक्षक सुदेश्वर प्रसाद ने थावे स्थित होमगार्ड कार्यालय में सोमवार को परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर मुन्ना कुमार सिंह ने 328 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकेश सिंह एवं मंजीत कुमार सिंह को 117-117 मत मिले। वहीं,उपाध्यक्ष पद के लिए वैभव कुमार एवं अर्जुन कुमार यादव विजयी रहे। वैभव कुमार को 383 और अर्जुन यादव को 268 मत मिले। वहीं सचिव पद पर ओमप्रकाश महतो, उपसचिव पद पर रविरंजन कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर नागेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- रामकुमार चौथी बार चुने गए फफौत पैक्स के अध्यक्ष ओमप्रकाश महतो को 204, रविरंजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.