मेरठ, मई 24 -- मवाना रोड स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट बामना में शनिवार को चौथी जिला रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर की 25 टीमों ने बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुनीत अरोरा, संस्थान के सचिव पुखराज काकराण, राम सहाय इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजनीश त्यागी व मेरठ रस्साकस्सी संघ के सचिव मनोज कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत पटका एवं स्मृति चिह्न देकर किया गया। इस दौरान संस्थान की उपप्रधानाचार्य राजेश चौधरी एवं ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा भी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले。 यह भी पढ़ें- रस्सा खींच चैम्पियनशिप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाअं...