रांची, अप्रैल 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों की चौथी क्लास में नामांकित छात्र-छात्राओं का नौ और 10 अप्रैल को मूल्यांकन होगा। फंडामेंटल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) के तहत इनका मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए राज्य भर के 410 स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों की चौथी क्लास (कक्षा तीन से प्रोन्नत) के बच्चों का मूल्यांकन किया जाना है। हर स्कूल में रेंडमली 12-12 छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन होगा। एनसीईआरटी की ओर से उपलब्ध कराये गये टैब के माध्यम से मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए छह अप्रैल को सभी जिलों को स्कूलों में बच्चों से पूछे जाने वाले सवाल उपलब्ध करा दिये जाएंगे। इसके बाद जिले सात अप्रैल को स्कूलों तक प्रश्नावली देने की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा बहाल की जाएगी, ताकि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.