खगडि़या, जून 5 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम सीएचसी में शुक्रवार की देर शाम में एक महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कुछ देर के लिए अस्पताल में मृतका के परिजनों ने हंगामा भी किया। बाद में मुखिया शशि भूषण कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के आने के बाद हंगामा शांत हुआ। घटना की सूचना के बाद पहुंची चौथम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान तेगाछी निवासी मोहित सिंह की 35 वर्षीय पत्नी संजू देवी के रूप में हुई है। मृतका को चार छोटे छोटे बच्चे हैं। जिसका रो रोकर बुरा हाल था। घटना को लेकर मुखिया शशि भूषण ने बताया कि गर्मी के कारण बेहोश होने पर महिला को इलाज के लिए परिजनों द्वारा चौथम सीएचसी लाया गया। लेकिन आधे घंटे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे। साथ ही कहा कि हॉस्पिटल में ऑ...