खगडि़या, जून 10 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में नए खुले तीन डिग्री कॉलेजों में स्नातक पार्ट वन में चयनित स्टूडेंटस का नामांकन लिया जा रहा है। जाहिर है कि हर प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों की स्थापना के तहत जिले में मानसी, चौथम व बेलदौर में नया डिग्री कॉलेज में इस सत्र से नामांकन के साथ पढ़ाई शुरू की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत बुधवार को डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड चौथम व मानसी प्रखंड स्थित पहाड़चक इंटर स्कूल स्थित संचालित चौथम डिग्री कॉलेज में नामांकन का जायजा लिया। साथ ही व्यवस्था को देखा। इधर डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डा. मिथिलेश कुमार ने बताया कि मंुगेर विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम सूची में 52 छात्र व छात्राओं का चयन कर नामांकन के लिए कॉलेज आवंटित किया गया है। जिसका नामांकन लिया जा रहा है। प्रथम चयन सूची के चयनित स्टूडेंटस के नामांकन...