खगडि़या, अप्रैल 9 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में बुधवार को अधिकारियों एवं कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आमलोगों के घरों में सोलर पैनल (सोलर प्लेट) लगाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि अब प्रखंड क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने को लेकर विशेष मुहिम चलाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था सरकारी योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें उपभोक्ताओं को अच्छा-खासा अनुदान भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने से लोगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल सकेगी और पारंपरिक बिजली व्यवस्था पर भी दबाव कम होगा। साथ ही इससे लोगों को आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा और वे बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन सकेंगे। बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.