चौथम में नीरा बिक्री केन्द्र की हुई शुरुआत
खगडि़या, जून 10 -- खगड़िया । नगर संवाददाता चौथम प्रखंड में बीपीएम राजेश कुमार की देखरेख में शीतल महिला नीरा उत्पादक समूह सह बिक्री केंद का शुभारंभ नारी शक्ति संकुल संघ की अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला आजीविका प्रबंधक शिवेंद्र कुमार, संचार प्रबंधक जूही कुमारी, युवा पेशेवर अभिनव कुमार, सोनिका साव, सामुदायिक समन्वयक पूनम कुमारी, आभा कुमारी सहित नारी शक्ति संकुल संघ की अध्यक्ष दीदी और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं। बीपीएम राजेश कुमार ने बताया कि नीरा प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर पेय है। इसके नियमित सेवन से शरीर को आवश्यक विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और थकान दूर होती है। यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में सेंट्रम रिचार्ज ने दिया रोज की थकान से निपटने का आसान मैसेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.