खगडि़या, मार्च 22 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड में शनिवार को ईद का पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटी। प्रखंड के विभिन्न गांवों और पंचायतों में उत्साह का माहौल देखा गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी नए कपड़ों में नजर आए और ईद की खुशियों में शामिल हुए। जगह-जगह सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। इस मौके पर जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव ने भी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव का संदेश देता है, जिसे हम सभी को मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए। वहीं प्रशासन की ओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.