खगडि़या, दिसम्बर 30 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें शराब तस्कर में संलिप्त एक महिला और गोलीबारी कांड का फरार एक आरोपी शामिल है। दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने सोमवार की सात बजे बताया कि पुलिस ने मध्य बौरने पंचायत के देवका गांव में छापेमारी कर शराब बेचने के आरोप में फूल देवी को गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच लीटर देसी शराब भी बरामद की गई। हालांकि उसका पति पांडव गोस्वामी मौके से फरार होने में सफल रहा। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के सरसवा गांव से गोलीबारी मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सोनू कुमार पर गोलीबारी समेत अन्य मामले भी दर्ज हैं। थानाध्यक्ष अजीत क...